फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का तहसील में अर्धनग्न प्रदर्शन

विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता तहसील में धरना स्थल पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते हु
विज्ञापन
- 20 तारीख को बैठक का मिला आश्वासन,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। तहसील परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर अर्धनग्न होकर धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। बाद में एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त किया।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट द्वारा गन्ने के बकाया भुगतान पर विलंब ब्याज 15 प्रतिशत सहित देने का आदेश दिए जाने के बावजूद किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है, जबकि उत्तर प्रदेश का किसान देश की राजनीति को प्रभावित करने की पूरी क्षमता रखता है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सोमवार को एसडीएम से मिलकर समस्याओं के समाधान की मांग की थी। मंगलवार को वह तहसील पहुंचे तो एसडीएम नहीं मिले। इससे नाराज होकर कार्यकर्ता तहसील परिसर स्थित धरना प्रदर्शन में अर्धनग्न होकर बैठ गए और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के उपरांत किसानों का प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह से उनके आवास पर मिला और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। एसडीएम ने बताया कि मेरठ में मीटिंग होने के कारण वह डीसीओ को नहीं बुला सके हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी 20 तारीख को डीसीओ को बुलाकर वार्ता कराई जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया और अपने घरों को लौट गए। विरोध प्रदर्शन और सभा में विनोद कुमार शर्मा, ठाकुर अशोक कुमार, अमित कुमार, शौकीन गुर्जर (तहसील अध्यक्ष) सहित कई अन्य किसान और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें