फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड रेल : परतापुर स्टेशन पर पिलर को जोड़ने का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रैपिड रेल : परतापुर स्टेशन पर पिलर को जोड़ने का कार्य शुरू
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली से मेरठ तक बनाए जा रहे रैपिड रेल कॉरिडोर के लिए तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। दुहाई से परतापुर तक प्राथमिकता के साथ निर्माण कराया जा रहा है। इसमें अब परतापुर स्टेशन के पास पिलर को आपस में जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां सबसे पहले स्ट्रक्चर दिखाई देने लगेगा।
रिठानी पीर से आगे दिल्ली की ओर पिलर तेजी से खड़े किए जा रहे हैं। मेरठ मेट्रो के लिए बनाए जाने वाले परतापुर स्टेशन पर पिलर को जोड़ने के लिए मशीनों को भी कुछ दिनों में लाया जाएगा। इससे पहले प्रारंभिक कार्यों को किया जा रहा है ताकि मशीन आने के बाद गार्डर लांचिंग की जा सके। अगले कुछ महीनों में जितने पिलरों का निर्माण किया गया है, वे सब एक-दूसरे से जुड़े हुए नजर आने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में भी टनल और भूमिगत स्टेशन का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। एनसीआरटीसी वर्ष -2023 तक साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड रेल संचालन का दावा कर रहा है। अगर सब ठीकठाक रहा तो परतापुर तक भी रैपिड रेल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे मेरठ से दिल्ली की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें