फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परतापुर तिराहे पर बनने शुरू हुए रैपिड रेल के पिलर

विज्ञापन
मेरठ में परतापुर तिराहे पर रैपिड रेल के लिए पिलर बनाने का काम शुरू।
विज्ञापन
परतापुर तिराहे पर बनने शुरू हुए रैपिड रेल के पिलर
विज्ञापन

मेरठ। केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और रैपिड रेल प्रोजेक्टों ने रफ्तार पकड़ ली। दोनों प्रोजेक्टों को सामंजस्य बनाकर गति दी जा रही है। इसी क्रम में परतापुर तिराहे पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज के साथ ही रैपिड रेल का एलाइनमेंट भी निकाला जाना है। इसके लिए एनसीआरटीसी ने भी बैरिकेटिंग करनी शुरू कर दी है। वहीं, रैपिड रेल के लिए पिलर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को इसके लिए गड्ढे खोदने का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं, पिलर के लिए सरिये का स्ट्रक्चर भी बनाया गया है।
परतापुर तिराहे से आगे पाइलिंग मशीन से एनसीआरटीसी ने पिलर्स बनाने शुरू कर दिए। यहां 17 फिट ऊंचे पिलर्स बनेंगे। इसके साथ ही परतापुर थाने तक वन विभाग ने मार्ग चौडीकरण में बाधा बन रहे पेडों को काटा। वहीं, थाने के सामने खडे़ वाहनों को हटाने के लिए एनसीआरटीसी इंजीनियरों ने पुलिस से कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर शेड डाला, वायरिंग की तैयारी
एनएचएआई ने एक्सप्रेस-वे पर बन रहे टोल प्लाजा के सामने शुक्रवार को शेड डालने शुरू कर दिए। वायरिंग के लिए भी जल्द कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। वहीं बहादरपुर अंडरपास से रेलवे लाइन तक मिटटी का भराव भी शुरू कर दिया गया है। एनएचएआई इंजिनियरों का कहना है कि मई 2020 तक एक्सप्रेस वे इंटरचेंज सहित तैयार कर दिया जाएगा। इसके लिए दिन रात तेज गति से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें