फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बंधक बनाकर महिला से चार दिनों तक बलात्कार

Wed, 21 Mar 2018 11:24 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यहां एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ चार दिनों तक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को आपबीती सनाई। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


यह मामला यूपी के मुजफ्फरनगर शहर का है। यहां थानाभवन बस स्टैंड पर महिला को काम दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में चरथावल क्षेत्र के पूर्व प्रधान के मकान पर भी बंधक बनाकर महिला से रेप किया गया। पुलिस ने बंधक बनाने के आरोप में पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। 

शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी करीब सात साल पहले झिंझाना में युवक से हुई थी। हालांकि घरेलू विवाद के कारण लड़के ने महिला को छोड़ दिया। उसके बाद से महिला अपने गांव में रहने लगी। 15 मार्च को महिला काम के सिलसिले में मुजफ्फरनगर में चरथावल बस स्टैंड पर घूम रही थी। इसी दौरान वहां विपिन नामक युवक मिला। वह काम का झांसा देकर महिला को अपने गांव थानाभवन क्षेत्र के एक गांव से ले गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि चार दिनों तक उससे रेप किया। उसके बाद सोमवार रात मामा के यहां कसौली ले आया। आरोपियों द्वारा दूसरी जगह बेचने की भनक महिला को मंगलवार सुबह लगी, तो अपने मोबाइल फोन से डायल 100 पुलिस को खबर दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान राजबीर को गिरफ्तार कर महिला को मुक्त कराया। मुख्य आरोपी विपिन मौके से फरार हो गया। 

पुलिस ने महिला की तहरीर पर पूर्व प्रधान के घर पर बंधक बनाकर जबरन रेप करने का केस दर्ज कर लिया। एसएसआई केसी तोमर ने बताया कि मुख्य आरोपी की तलाश में टीम भेजी गई है। मेडिकल कराने के बाद पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराएं जाएंगे। महिला को बंधक बनाने के आरोप में पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान का भांजा है।

पढ़ें : चारा लेने गई दलित युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, बनाई अश्लील वीडियो

विज्ञापन

जंगल गई महिला से किया गैंगरेप  

फाइल फोटो
उधर, बिजनौर के स्योहारा में भी एक महिला से गैंगरेप किया गया। महिला के साथ चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। पीड़ित महिला ने गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना क्षेत्र एक गांव की महिला ने पुलिस में तहरीर देकर कहा है कि पांच मार्च की शाम को वह अपने आठ व छह वर्ष के दो बच्चों के साथ जंगल गई थी। जंगल में बुढ़नपुर निवासी कामेंद्र, रोहिताश, रईश का लड़का व एक अन्य अज्ञात ने महिला व उसके बच्चों को जबरदस्ती पकड़ लिया। छुरा दिखाकर बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर चारों ने उसके साथ रेप किया। आरोपियों ने महिला को किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। इसकी वीडियो बनाकर नेट पर डाल दी। 

थानाध्यक्ष शरद पवार ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को मेडिकल के लिए बिजनौर भेज दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें