जानी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती मंगलवार रात जानी थाने पहुंची। युवती ने आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक उसे घर में अकेला पाकर कई बार दुष्कर्म कर चुका है। इस मामले की जानकारी युवती ने परिजनों को दी। पिता के द्वारा आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया।