फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगी बहनों से गैंगरेप की कोशिश, घर में लूटपाट   

Thu, 01 Jun 2017 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में बुधवार तड़के दो सगी नाबालिग बहनों से घर में घुसकर गैंगरेप के प्रयास और लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोस के ही चार सगे भाईयों पर लगा है। वहीं, दूसरे पक्ष ने लड़कियों के पिता और भाईयों पर घर में घुसकर गोली मारने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।   लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाने पर दी तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि बुधवार सुबह चार बजे उसके परिवार के लोग नमाज पढ़ने गए थे। पड़ोस में रहने वाले चार सगे भाई इस दौरान घर में घुस आए और घर की दो बेटियों से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी 20 हजार रुपये और सोने के कुंडल लूटकर ले गए। घर के लोग लौटे तो उन्होंने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। पीड़ित परिवार का दावा है कि आरोपी पक्ष से उनका मुकदमा चल रहा है, तभी से ये उनसे रंजिश रखते हैं। इसी वजह से उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


वहीं, आरोपी पक्ष का उन पर लगाए गए आरोप झूठे बताते हुए कहना है कि उक्त महिला के परिजनों ने पहले भी उन पर जानलेवा हमला किया था। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसका कोर्ट में केस चल रहा है। उक्त परिवार उन पर फैसले का दबाव बना रहा है। इसी वजह से परिवार के सदस्यों ने सुबह चार बजे उनके घर में घुसकर फायरिंग कर दी। गोली एक युवक के पैर में लगी है। मोहल्ले वालों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें