खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को बहला फुसलाकर किशोर ने कुकर्म किया। पीड़ित पक्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव में वृहस्पतिवार शाम 10 वर्षीय बच्चा अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव निवासी 17 वर्षीय सनी वहां पहुंचा तथा बच्चे को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। जहां आरोपी युवक ने बच्चे के साथ अश्लील हरकत की तथा उसके साथ कुकर्म किया। बाद में आरोपी युवक ने उसे अपने घर से भेज दिया। बच्चा अपने घर पहुंचा तो उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन बच्चे को साथ लेकर थाना पहुंचे तथा आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बच्चे को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।