यहां विधवा के साथ घर में घुसकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण शहर में तनाव पैदा हो गया। जानिए पूरा मामला।
घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद की है। खरखौदा थाना क्षेत्र में विधवा से घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने महिला की पिटाई करते हुए धार्मिक पुस्तक फाड़ दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर तनाव की स्थिति बनी है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह मंगलवार को घर में अकेली थी। उसकी सास अपनी बेटियों को लेकर रिश्तेदार के यहां पर ईदी लेकर गई थी। आरोप है कि घर के पास ही रहने वाला टीटू नाम का युवक महिला के घर पहुंचा और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। देर शाम उसकी सास घर लौटी तो उसने घटना की जानकारी दी। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने घर पर पहुंचकर जबरन समझौता करने का दबाव बनाया।
पढ़ें : घर में अकेली थी नवविवाहिता, बुरी नीयत से कमरे में घुसे दरिंदे, जबरन सामूहिक बलात्कार
पीड़ित पक्ष ने समझौते से इंकार कर दिया तो आरोपी ने पीड़ित महिला की दो महिला रिश्तेदारों के साथ दुष्कर्म करने की धमकी दी। जिसके बाद महिला ने थाना खरखौदा पहुंचकर तहरीर दी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष खरखौदा मेघराज सिंह के अनुसार महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा गया है। आरोपी पक्ष के मकान पर पर दबिश दी गयी। लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/