शादी का झांसा देकर एक छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने एक साल तक छात्रा के साथ बलात्कार किया और अब छोड़कर फरार हो गया।
घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद की है। थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा का आरोप है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। अब युवक उसे छोड़कर फरार हो गया।
पढ़ें : प्रेम जाल में फंसाया, फिर प्यार से ले गया दिल्ली, किशोरी से 3 माह तक बलात्कार
छात्रा ने बताया कि इसकी शिकायत परीक्षितगढ़ पुलिस से भी की गई, लेकिन थाना पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची। जहां रेप पीड़िता एसएसपी के सामने खूब रोई और आपबीती सुनाई। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक किठोर थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव का रहने वाला है। एक साल पहले उससे दोस्ती हुई थी। इस दौरान छात्रा ने दसवीं की पढ़ाई भी बीच मे छोड़ दी।
छात्रा का आरोप है कि आरोपी युवक के परिजन भी अब हत्या की धमकी दे रहे हैं। पूरे मामले में एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/