फलावदा। थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जमानत पर छूट कर आए युवक ने पीड़िता को मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपी ने गाड़ी से टक्कर मारकर पीड़िता को घायल कर दिया। घटना के संबंध में पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
पीड़ित छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसका वीडियो वायरल कर दिया था। इस घटना को लेकर तीन आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आए हैं। आरोप है कि आरोपी विनय ने पीड़िता को धमकी देते हुए कहा कि मुकदमा वापस ले लो, नहीं तो तुम्हारी बहन को उठा लेंगे। यह सुनकर छात्रा घबरा गई, तभी पीछे से आए आरोपी विनय ने छात्रा को गाड़ी से टक्कर मार दी। जिससे उसका पैर टूट गया। घटना के संबंध में पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।