किठौर। पुलिस ने क्षेत्र के एक कस्बे में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने कस्बा शाहजहांपुर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी अरशद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के एक युवती का आरोप है कि शाहजहांपुर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी अरशद ने उससे शादी का वादा करके दुष्कर्म किया। शादी के लिए कहा तो उसने दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में युवती की ओर से नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शाहजहांपुर-नित्यानंदपुर मार्ग से आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।