मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की निवासी किशोरी को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया गया। शादी से इन्कार पर किशोरी ने हाथ की नस काट ली। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात आरोपी सरफराज को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक काफी समय से झांसा देता रहा। बुधवार देर रात किशोरी ने हाथ की नस काट ली। खून से लथपथ देखकर परिजन गंभीर हालात में किशोरी को अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना के बाद पीड़िता की मां की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि देर रात आरोपी सरफराज को बिजली बंबा के पास से पुलिस गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।