बागपत के अमीनगर सराय में दिल्ली की एक महिला से दुष्कर्म कर कार से सड़क पर फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर ठेकेदार ने वारदात को अंजाम दिया। जो उसे बागपत में मजदूरी कराने के बहाने लेकर आया था।
पढ़ें : प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार
पीड़ित महिला के शिकायती पत्र के मुताबिक वह शाहदरा की रहने वाली है। गाजियाबाद का एक व्यक्ति बिल्डिंग निर्माण कराने का ठेकेदार है। वह उसकी साइटों पर कई बार मजदूरी कर चुकी है। सात सितंबर को ठेकेदार ने संपर्क कर कहा कि उसका बागपत में निर्माण कार्य चल रहा है। वहां पर मजदूर की आवश्यकता है। वह काम करने के लिए तैयार हो गई। आरोपी ठेकेदार ने उसको अपनी गाड़ी में बैठा लिया। उसमें पहले से ही ड्राईवर व एक अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था। रास्ते में ठेकेदार ने उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई, जिससे उसे नशा हो गया। आरोपी कार को खट्टा प्रह्लादपुर-डौला पूर्वी यमुना नहर मार्ग से लेकर आया। डौला गांव के पास पहुंचने पर आरोपी ठेकेदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कार से फेंककर चला गया। उसने सिंघावली अहीर थाने पर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में कोर्ट के आदेश पर थाने में आरोपी ठेकेदार प्रवीन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष अरविंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/