फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धाश्रम में प्रोजेक्ट मैनेजर से दुष्कर्म, एमएमएस बनाकर दी धमकी

Sun, 18 Jun 2017 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
प्रोजेक्ट मैनेजर से दुष्कर्म
विज्ञापन
रात के 9:30 बजे DPO के मोबाइल फोन पर मैसेज आया, जिसमें महिला ने लिखा कि सर.. गंगानगर के आश्रम में मुझे कैद कर रखा है। प्लीज मुझे फोन मत करना, नहीं तो मेरे साथ अनहोनी हो जाएगी। आप जल्दी से महिला पुलिस लेकर आइए।
विज्ञापन



मेरठ में गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित एक वृद्धाश्रम में शनिवार रात लखनऊ निवासी एक प्रोजेक्ट मैनेजर से दुष्कर्म कर उसका एमएमएस बना लिया गया। आरोपी इसी आश्रम में प्रशासक के पद पर तैनात है, जिसने पीड़िता को टॉयलेट में बंधक बना लिया। पीड़िता ने जान का खतरा जताकर जिला प्रोबेशन अधिकारी को एक मिनट में आठ मेसेज भेजकर जानकारी दी तो मौके पर पुलिस लेकर पहुंचे अफसर ने पीड़िता को मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म

महिला ने थाने में की शिकायत दर्ज
पुलिस के अनुसार गंगानगर थाना क्षेत्र में कुछ समय पहले ही समाज कल्याण विभाग का एक वृद्धाश्रम खुला है। लखनऊ निवासी एक महिला विभाग द्वारा संचालित आश्रमों की प्रोजेक्ट मैनेजर है। 15 जून को यह महिला प्रोजेक्ट के सिलसिले में लखनऊ से गंगानगर स्थित इस आश्रम में आई थी। इसी आश्रम में लखनऊ निवासी दीपक जोशी भी एडमिनिस्ट्रेशन का काम देखता है। दीपक पहले गंगानगर के दूसरे आश्रम में था, जो कुछ दिन पहले ही इसी आश्रम में तैनात हुआ है। 

महिला का आरोप है कि दीपक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका एमएमएस बना लिया। रात में नौ बजे आरोपी ने महिला के होश में आने पर उसके साथ गालीगलौज और मारपीट कर गला घोंटकर मारने की कोशिश की। जिसके बाद पीड़िता ने जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाकर शरण पांडेय के मोबाइल फोन पर मेसेज किया कि उसे आश्रम के टॉयलेट में बंधक बनाकर रखा है। पुलिस कंट्रोल रूम का फोन रिसीव न होने पर डीपीओ गंगानगर एसओ ओमवीर गुप्ता और महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और टॉयलेट से महिला को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने गंगानगर थाने में घटना की तहरीर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें