फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति तीन साल से जेल बंद है। सोमवार को पीड़िता ने लिसाड़ी गेट थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़िता महिला ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व लिसाड़ी गेट निवासी युवक के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया कि उसके पति को एक मामले में पुलिस ने तीन साल पहले जेल भेज दिया था। ससुराल के पास रहने वाले युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। जब भी पीड़िता शादी के लिए कहा तो आरोपी उसने बहाने बनाकर टाल देता था। बाद में आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें