वहीं सहारनपुर के बिहारीगढ़ में थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला को गांव के ही एक युवक ने मजदूरी के बहाने खेत में बुलाया। इसके बाद उसके तीन साथियों ने महिला से गैंगरेप किया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घर पहुंचकर महिला ने घटना की जानकारी दी। बाद में पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराते हुए युवती सहित तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
इस महिला ने थाने पर पहुंचकर बताया कि सोमवार को गांव की एक युवती उसे खेत में मजदूरी के बहाने लेकर घर से ले गई थी। जब वह खेत पर पहुंची तो वहां तीन युवक पहले से ही मौजूद थे। जब तक वह कुछ समझ पाती, तब तक उन युवकों ने उसे दबोच लिया और उसकी आंखों में मिर्च डाल दी। जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वे उसे खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। युवती भी उनके साथ चली गई। घर में पति को घटना की जानकारी दी गई तो डायल 100 पुलिस को जानकारी देकर बुलाया गया।
इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद गांव की युवती सहित तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवती की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है ताकि उसके उसके माध्यम से सभी आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/