रोहटा। रणवीर दहिया को रालोद का सिवालखास प्रभारी बनाए जाने पर स्वागत किया गया। संवाद
रोहटा। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया को पार्टी नेतृत्व ने सिवालखास विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। घोषणा के बाद रणवीर दहिया का रोहटा गांव में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रणवीर दहिया के प्रभारी बनने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और विधानसभा क्षेत्र में रालोद की पकड़ और मजबूत होगी। रणवीर दहिया ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया जाएगा। इस अवसर पर संगीता दोहरे, आतिर रिजवी, गौरव जिटोली, संजय पनवाड़ी, सतेंद्र तोमर, जयराम एडवोकेट, सचिन चौधरी, मोनू ढिंडाला, केपी दहिया, पप्पू घनघस, दीपक चौधरी, भूपेन्द्र सिंह दहिया, सूरज पाल सिंह, जितेंद्र सिंह, अंकेश सुरान, लाला शर्मा, इंदर शर्मा मौजूद रहे।