नौ बजे शुरू होगा रणजी का पहला मैच
- फोटो : अमर उजाला
तीन साल बाद मेरठ फिर रणजी मैच की मेजबानी करेगा। 17 जनवरी 2023 को यूपी और उड़ीसा के बीच मैच खेला जाएगा। कोरोना के कारण रणजी ट्रॉफी के मैच प्रभावित हुए थे।
मेरठ जिला क्रिकेट संघ सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया कि 5 से 8 नवंबर को होने वाले कूच विहार ट्रॉफी के मैच और रणजी मैच की तैयारी शुरू हो चुकी है। उन्होंने दोनों मैचों के आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का धन्यवाद किया।
मेरठ में अभी तक रणजी के छह मैच हो चुके हैं। 2019 में अंतिम मैच यूपी और रेलवे के बीच खेला गया था। कोच संजय रस्तोगी, राकेश गोयल, पिच क्यूरेटर रविंद्र चौहान, कोच मो. शाहिद ने खुशी जताई।