विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की 10 नवंबर है अंतिम तिथि
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में स्पेशल बैक के परीक्षा फार्म विवि 10 नवंबर से ऑनलाइन करेगा। इसके अलावा विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि 10 नवंबर है। अभी तक बहुत कम छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे हैं।
कैंपस-कॉलेजों में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर में प्रस्तावित हैं। विश्वविद्यालय ने इन कोर्सों के फार्म ऑनलाइन कर दिए हैं। इनमें एमए, एमकॉम, एमएससी और एमएससी-कृषि के अलावा कई अन्य कोर्स शामिल हैं। इसके साथ ही स्नातक में प्रोफेशनल, सेल्फ फाइनेंस के अंतर्गत आने वाले कोर्स शामिल हैं। एलएलएम और एलएलबी के फार्म भी 10 नवंबर तक ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। स्पेशल बैक के फार्म विवि प्रशासन पांच नवंबर के बाद भरवाएगा। इसमें विषम सेमेस्टर के कोर्सों के फार्म भरे जाएंगे। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राएं समय से फार्म भर दें ताकि परीक्षा में देरी न हो। दोबारा तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।