आर्य कन्या इंटर कालेज में छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
मवाना। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नौ से 12वीं तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने सुंदर एवं कलात्मक रंगोलियां बनाई। निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की रंगोली प्रथम, कक्षा 11वीं की रंगोली द्वितीय एवं कक्षा 12वीं की रंगोली तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्य आशा भारती ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डाॅ. संगीता जैन, ऋतु रस्तोगी, कविता रस्तोगी, पूजा सिंह, आशा रानी, मंजु रानी, अनीता कुमारी, विनय, प्रियंका, वंदना, स्वीटी, अंतिमा, दीपा आदि उपस्थित रही।