फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से निपटने की मांग के लिए सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
काली नगर में सपा नेता प्रदर्शन करते हुए। (स्त्रोत स्वयं) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। सपा नेता किशोर वाल्मीकि ने ग्रामीणों के साथ काली नगर में बाढ़ के पानी से प्रभावित ग्रामीणों की सहायता की मांग प्रशासन से की।
विज्ञापन

सपा नेता किशोर वाल्मीकि ने बताया कि बीते एक सप्ताह से हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपने समर्थकों व गांव वालों के साथ किला परीक्षितगढ़ ब्लॉक के काली नगर में पानी में उतरकर प्रदर्शन किया और मांग की कि साहीपुर से काली नगर को जोड़ने वाले पुल पर करीब तीन चार फीट पानी चल रहा है। गांव के लोगों के मुख्य मार्ग का यह एकमात्र पुल है। गांव में एक मात्र प्राइमरी विद्यालय है जो बाढ़ आने के बाद से बंद है। बच्चों को स्कूल भेजने में ग्रामीण डर रहे हैं। किशोर वाल्मीकि ने मांग की कि शीघ्र इस पुल का निर्माण कराया जाए और किसानों की फसल का उचित मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर डॉ. आदेश कुमार, अर्जुन कुमार, नौशाद सैफी, सुशांत कुमार, गौतम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें