फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी के बेटे पर पूर्व में हुए जानलेवा हमले का केस होगा 'री-ओपन'

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी से रंगदारी के मामले में फरार बदमाशों पर इनाम घोषित
विज्ञापन

मेरठ। कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में फरार दोनों दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। लालकुर्ती थाना पुलिस और एसओजी की टीम दोनों की तलाश में लगी है। वहीं, पुलिस ने रेलवे रोड पर हमले के मुकदमे की दोबारा से जांच कराने की बात कही। इसमें रंगदारी मांगने वाले सभी आरोपी नामजद किए जाएंगे।
लालकुर्ती जवाहर क्वार्टर निवासी सतनाम सिंह के बेटे गुरुजोत सिंह की रेलवे रोड थाना क्षेत्र के बागपत रोड स्थित प्लेटिनियम माल में गुरुजोत टेक्सटाइल के नाम से दुकान है। महिला मित्र को लेकर गुरुजोत सिंह और गगनदीप में विवाद चल रहा था। गगनदीप ने महिला मित्र को पाने के लिए गुरुजोत के परिजनों से 25 लाख की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन

लालकुर्ती पुलिस ने गगनदीप समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। सोमवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से वे जेल भेजे गए। दो आरोपी विवेक निवासी फलावदा और निखिल निवासी मवाना अभी फरार हैं। एसएसपी ने दोनों पर इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस टीमें उनकी तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

---
पहले हुए जानलेवा हमले की भी होगी जांच
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि दो फरवरी, 2020 की रात करीब 8:30 बजे जब वह अपने मैनेजर लक्की नारंग के साथ दुकान बंद कर कार से घर लौट रहे थे तो मलियाना फ्लाई ओवर पर बाइक सवार दो बादमाशों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी थी। हालांकि वह इस जानलेवा हमले में बाल बाल बचे थे। इसका मुकदमा रेलवे रोड थाने में अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराया गया था। घटना का खुलासा नहीं हो पाया और बाद में इसमें रेलवे रोड पुलिस ने एफआर लगा दी। अब इस केस की दोबारा से जांच कराएंगे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें