मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड पर सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मारे गए युवक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात कीचड़ में लथपथ एक युवक हापुड़ रोड पर किदवई नगर में एक डिपार्टमेंटल स्टोर में घुस गया था और सामान उठाकर फेंकने लगा। स्टोर का कर्मचारी उसे निकालकर बाहर ले गया, जिस पर उसने सागर से हाथापाई की। पास खड़ी स्कूटी गिरा दी और चला गया। कुछ दूर चलकर वह दौड़कर सड़क पार करने लगा तभी ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिल गई है। संवाद