मल्टी ग्रेन ब्रेड,
चोकर मिले आटे की रोटी या पराठा, दूध और दही,
तीन से चार गिलास पानी, अंडा, ताजे फल
डॉक्टर की सलाह जरूर लें
फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि बीमार रोजेदारों को डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को रोजा खोलते समय थोड़ा नियंत्रण रखना चाहिए। इस बात का ध्यान रहे कि पानी की उचित मात्रा बनी रही। फिजिशियन डॉ. विश्वजीत बैंबी ने बताया कि रोजा खोलते ही तुरंत ज्यादा पानी न पिएं। शिकंजी, शरबत आदि पिएं तो बेहतर रहेगा। सहरी और इफ्तारी में ज्यादा तली-भुनी चीजों से परहेज करें। शुगर के मरीज खानपान के हिसाब से अपनी दवाओं का रूटीन बनवा लें।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/