फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रामसहाय इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते दो रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडी कॉलेज कंकरखेड़ा में 70 वीं जनपद माध्यामिक विद्यालय खो-खो चैंपियनशिप में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

2 खिलाड़ियों का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 70 वीं जनपद माध्यामिक विद्यालय खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन पांच अक्तूबर को सनातन धर्म इंटर कॉलेज, कंकरखेड़ा में हुआ। प्रतियोगिता में करीब 10 से 15 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। मेरठ पूर्व की ओर से खेलते हुए रामसहाय इंटर कॉलेज, गढ़ रोड टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने अंडर -17 बालक वर्ग और अंडर-14 बालक वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
टीम ने कोच मनोज कनौजिया के मार्गदर्शन और क्रीड़ा प्रभारी सुकराम पाल के सहयोग से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। रामसहाय इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों की खास बात यह रही कि अधिकांश खिलाड़ी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और झग्गी- झोपड़ी में रहने वाले हैं। इसके बावजूद खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल दिखाया और अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर रामसहाय इंटर कॉलेज के 12 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। मंडलीय प्रतियोगिता 13 अक्तुबर को सतनातन धर्म इंटर कॉलेज, कंकरखेड़ा में ही आयोजित होगी। विद्यालय के ये सभी खिलाड़ी नियमित रूप से रामसहाय इंटर कॉलेज में कोज मनोज कनौजिया के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर रामसहाय इंटर कॉलेज के प्रबंधक रजनीश प्रकाश त्यागी, प्रबुद्ध संस्थान की्रड़ा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनीता गोस्वामी, प्रधानाचार्य सुखनंदन त्यागी और जिला मंत्री माध्यमिक शिक्षक संघ अरविंद चौहान ने खिलाड़ियों और कोच को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मंडलीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें