परीक्षितगढ़। श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को श्रीराम बरात निकाली गई।
विनय चौधरी गेसूपुर ने राम-लक्ष्मण को तिलक व पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। राम बरात में अनेक देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। श्रीराम बरात का आरंभ नवीन गुड मंडी से किया गया। बरात मेरठ बस स्टैंड, सरदार भगत सिंह चौक, मैन बाजार, शिव चौक, मवाना बस स्टैंड़, किठौर बस स्टैंड, गंधार दरवाजा से होती हुई रामलीला मैदान पर संपन्न हुई। बरात में राम-लक्ष्मण, विश्वामित्र, दशरथ, भरत-शत्रुघ्न, भगवान शिव की झांकियां आकर्षक का केंद्र रही। डीजे की धुन पर मां काली व भगवान शिव बने कलाकार के नृत्य को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। बैंड बाजों की धार्मिक धुनों पर भक्त झूमते हुए चल रहे थे। राम बरात का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष विकल नागर ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर महासचिव श्याम दत्त शर्मा, महेश त्यागी, विद्या भूषण गर्ग, भरत अग्रवाल, महावीर गुप्ता, अभिषेक गर्ग, सुनील शर्मा, राहुल शर्मा, योगेंद्र शर्मा, राम नारायण शर्मा, राम कुमार नागर, विष्णु अवतार रूहेला, प्रवीण शर्मा, अरुण कौशिक आदि मौजूद रहे।