फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुडमंडी में रामलीला का शुभारंभ, पर्दे पर होगा मंचन

Sat, 10 Oct 2026 08:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना । श्री रामलीला एवं शिव मंदिर कमेटी, गुड मंडी के तत्वावधान में रामलीला का शुभारंभ विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। यहां पर लीला पर्दे पर दिखाई जाएगी।
शुभारंभ मुख्य अतिथि सहकारी कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा ने फीता काटकर किया। गणेश पूजन गन्ना समिति अध्यक्ष विनोद भाटी एवं पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विमल शर्मा ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है जो समाज को धर्म की विजय और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला कमेटी अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बनता है और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति व संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। मंच संचालन ग्राम गणेशपुर के प्रधान आशु त्यागी ने किया। कार्यक्रम में सुभाष दीक्षित, प्रवीण जैन, अभयवीर गर्ग, रवि गोला, अश्वनि विश्नोई, बाबूराम प्रजापति, बाबूराम धामा, डॉ. विजय, अनीता अग्रवाल, अनीता गुप्ता, राजेश अग्रवाल, विकास सैन, मनीष शर्मा, योगेंद्र जाटव, मोनू बजरंगी, अर्पण शर्मा, अपूर्व रस्तौगी, भूपेन्द्र त्यागी, आदित्य गोयल, दीपक कश्यप, अजय रस्तौगी, हरिओम शर्मा, नीटू पाल और पप्पू भैया सहित अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें