मेरठ। भारत विकास परिषद सम्राट शाखा की ओर से शुक्रवार को पंचम सेवा कार्य विपिन गोयल के निवास पर किया गया। इसमें रामलीला के कलाकारों ने भजन-कीर्तन किया। सेवा कार्य में जिला समन्वयक संजीव गुप्ता, शाखा संस्थापक विपिन गोयल, निवर्तमान अध्यक्ष संजीव गुप्ता, विपिन गर्ग, अध्यक्ष संजय शर्मा, गतिविधि संयोजक निखिल अग्रवाल, कमल अग्रवाल, योगेश बंसल और सचिव रेनू अग्रवाल ने त्योहारों का महत्व बताया। इसके साथ ही कहा कि भगवान की लीलाएं मानव को जीवन को सही राह पर चलने का संदेश देती हैं। इस दौरान कोषाध्यक्ष कनिका गोयल, दिव्या बंसल, प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अलका गुप्ता, हेम शर्मा, माला अग्रवाल, ऊषा बंसल, निशा गुप्ता, पूनम जैन, रितु अग्रवाल, पराग अग्रवाल आदि का सहयोग रहा। संवाद