मेरठ। ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में युवक पर कुछ दबंगों ने हमला कर दिया। बहन ने विरोध किया तो उनके भी कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि कई दिन बीतने के बावजूद पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।
ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर निवासी युवक एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को घर के पास रहे वाले एक युवक ने उन्हें कॉल करके बुलाया। जब वह पहुंचे तो युवक के कुछ साथी भी पहुंचे और नशे में धुत होकर मारपीट करनी शुरु कर दी। पल्सर बाइक लूटने की भी कोशिश की। इस प्रकरण की जानकारी ब्रह्मपुरी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया हालांकि कुछ देर बाद थाने से पुलिस ने छोड़ दिया। थाने से छूटने के बाद फिर से सभी युवकों ने गाली गलौज कर दी। घर में घुसकर शीशे तोड़ दिए। बहन ने विरोध किया तो उनके साथ भी अभद्रता और कपड़े फाड़ दिए। इसकी सूचना 112 पर दी। अभी तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जबकि लगातार दूसरे पक्ष के लोग जान से मारने की धमकी दे रहे है। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए है।