फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दस घंटे बंद रही रमाला मिल, किसानों का हंगामा

Mon, 09 Nov 2026 08:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन में जवाब दे मिल का बॉयलर, ट्रैक्टर-ट्रॉली व भैंसा-बुग्गी लेकर यार्ड में खड़े रहे किसान
विज्ञापन

फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। रमाला चीनी मिल का बॉयलर दो दिन में ही जवाब दे गया और सोमवार को ट्यूब खराब होने के कारण दस घंटे तक पेराई सत्र बंद रहा। इस कारण किसानों को गन्ना यार्ड में ट्रैक्टर-ट्रॉली व भैंसा-बुग्गी खड़ी रही। मिल बंद होने पर किसानों ने रोष जताते हुए मिल अफसरों से बॉयलर को स्थाई रूप से ठीक कराने की मांग की।
रमाला चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू करने के लिए सोमवार की सुबह छह बजे जैसे ही चेन में गन्ना डाला तो बॉयलर की ट्यूब खराब हो गई। ट्यूब होने के बाद मिल अधिकारियों ने पेराई बंद कर दी। जब काफी देर तक मिल नहीं में गन्ने की पेराई शुरू नहीं हुई तो किसान सतीश, विनोद, सागर, सौरभ, अर्जुन, दिनेश, विवेक, रवि, आनंद आदि ने वहां हंगामा कर दिया और मिल चलाने की मांग करने लगे। किसानों का बढ़ता हंगामा को देखते हुए अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को बॉयलर में आई तकनीकी खराबी की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद किसान शांत हुए। वाहनों की बढ़ती लाइन को देखते हुए मिल अधिकारियों ने गांवों में मुनादी कराकर किसानों से गन्ना लेकर मिल में नहीं आने की अपील कराई। वहीं, जो किसान पहले ही गन्ना लेकर मिल पहुंच चुके थे, उन्हें दिनभर तौल शुरू होने का इंतजार करना पड़ा। मिल कर्मचारियों ने करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद बॉयलर की ट्यूब को सही कराया और शाम छह बजे मिल में पेराई सत्र शुरू कराया।
किसानों ने कहा कि जब मिल में खराबी आ रही है तो क्यों पेराई सत्र शुरू कराया गया। पहले मिल की कमियों को दूर किया जाना चाहिए, ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक गोविंद मौर्य ने बताया कि बॉयलर की ट्यूब की खराबी दूर कर दी गई है। अब मिल सुचारु रूप से चल रही है। दस घंटे मिल बंद रहने के कारण 25 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई बाधित हुई है।
विज्ञापन


दो दिन भी सही से नहीं चल पाई रमाला मिल
सहकारी चीनी मिल रमाला में सात नवंबर को नए पेराई सत्र की शुरुआत हुई थी। किसानों को उम्मीद थी कि अब मिल सुचारु रूप से चलेगी, लेकिन दो दिन बाद ही नौ नवंबर की सुबह बॉयलर की ट्यूब में खराबी आ गई। इससे मिल करीब 10 घंटे तक बंद रही और गन्ने की तौल व पेराई ठप हो गई। दो दिन भी मिल के सही तरीके से नहीं चल पाने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मिल यार्ड में गन्ना लदे वाहनों की कतार लग गई और किसानों को घंटों तौल शुरू होने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें