सवाल- खाताखेड़ी निवासी सुमय्या ने मालूम किया कि वह रोजे की हालत में है। वह अपनी हाथों और सिर पर मेहंदी लगाना चाहती है। उनकी अम्मा कहती है कि उन्होंने सुना है कि रोजे में मेहंदी नहीं लगाते हैं। इससे रोजा टूट जाता है। यह बात कहां तक सही है।
जवाब- मेहंदी लगाने से रोजा नहीं टूटता है। शरीयत की पुस्तों में आया है कि कोई रोजेदार व्यक्ति जिस्म के किसी भी हिस्से पर मेहंदी लगा सकता है। इससे रोजे पर कोई असर नहीं पड़ता है और रोजा पूरी तरह सलामत रहता है।
सवाल- नागल निवासी अबूबकर ने पूछा कि गर्मी और लू की वजह से होंठ फट जाते हैं। वह उन पर वैसलीन लगाना चाहते हैं। क्या रोजे की हालत में ऐसा कर सकते हैं।
जवाब- रोजे की हालत में होठों पर वैसलीन लगा सकते हैं, लेकिन इस बात का ख्याल रहे कि उसका अंश हलक के अंदर न जाए।
इन नंबरों पर कॉल कर करें शंकाओं का समाधान
इमाम कारी इसहाक गोरा ने बताया कि हेल्पलाइन के लिए मोबाइल फोन नंबर 9897399207, 9557757705, 9319462031, 9319309995 शामिल है। इन पर फोन कॉल और व्हाट्सएप के जरिए रोजेदार अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/