फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी : कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने खोला उपवास

विज्ञापन
नवमी पर कन्याओं को भोजन कराते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। रामनवमी के पावन पर्व पर पिछले नौ दिनों से चले आ रहे नवरात्र के पवित्र व्रत और अनुष्ठान सोमवार को संपूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न हो गए। प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की श्रद्धा एवं भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की इस पावन अवसर पर घरों से लेकर प्रमुख मंदिरों तक में हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम बनी रही।
विज्ञापन

नवरात्र के समापन अवसर पर पारंपरिक रूप से कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। व्रतधारियों ने अपने-अपने घरों में नौ कन्याओं को सादर आमंत्रित कर अत्यंत आदर-सत्कार के साथ उनके चरण पखारे। तत्पश्चात उन्हें रोली, अक्षत और तिलक लगाकर पूरी, हलवा, काले चने और फल आदि का भोग जिमाया गया। भोजन के उपरांत कन्याओं को सामर्थ्य अनुसार वस्त्र, शृंगार सामग्री और दक्षिणा भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। मान्यता है कि नौ दिनों के इस कठिन उपवास के पश्चात कन्याओं को भोजन कराने से ही व्रत की पूर्णता होती है और देवी मां प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। कन्या पूजन और हवन-आरती की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने सात्विक प्रसाद ग्रहण कर अपना नौ दिवसीय उपवास खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें