फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम कथा देती है अनुशासन और प्रेम का संदेश : शास्त्री

विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में चल रही श्रीराम कथा के 9वें दिन कथा का विश्राम यज्ञ की पूर्ण आहुति के साथ हुआ। कथा व्यास पंडित अरविंद शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ के आचार्य सुभाष कृष्ण जोशी रहे।
विज्ञापन

पंडित अरविंद शास्त्री ने कहा कि हमें अपने धन, वैभव, अपनी शक्ति, पराक्रम का अहंकार नहीं करना चाहिए। किसी शुभ अच्छे कार्य को करने में देर नहीं करनी चाहिए, लेकिन बुरे या अशुभ काम को जितना हो टालना चाहिए। अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। यह सब हमेें राम कथा से प्राप्त होता है। राम कथा हमारे समाज को अनुशासन और प्रेम तथा सद्भाव का संदेश देती है। जिन घरों में भगवान राम-कृष्ण एवं महापुरुषों की कथाओं का गुणगान होता है उन परिवारों में हमेशा सुख शांति बरसती है। यजमान रजनी सिंघल, सचिन सिंघल, विशु सिंघल, डाॅ. बीके गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें