- मोहकमपुर स्थित मेहंदीपुर बालाजी छोटा चुलकाना धाम में हनुमान जी की छठी मनाई
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आकाशपुरम मोहकमपुर स्थित मेहंदीपुर बालाजी छोटा चुलकाना धाम में हनुमान जी की छठी मनाई गई। कार्यक्रम में मेरे मन में राम, मेरे तन में राम...जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
कार्यक्रम के दौरान बालाजी महाराज को 101 तिलक किए गए। श्रीराम नाम देवरा बाबा संगठन की अध्यक्ष शोभा जैन ने अपने हाथों से लिखी हुई 31,000 राम नाम अंकित माला बालाजी महाराज को समर्पित की। धार्मिक कार्यक्रम में बताया गया कि यह पावन परंपरा वर्ष 1972 से पूज्य गुरुजी के आदेशानुसार निरंतर चली आ रही है। दीपेंद्र कुमार जैन ने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने मेरे मन में राम, मेरे तन में भी राम, श्री बालाजी महाराज अनोखी तुम्हारी झांकी आदि भजन सुनाए।
पवन सुत धाम सोसाइटी के अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार जैन ने बताया कि बालाजी महाराज के बाल रूप में छठी का आयोजन विशेष महत्व रखता है। इस दौरान बाबा को पालने में झुलाया जाता है। मान्यता है कि जो श्रद्धालु इस अनुष्ठान में सहभागी होता है। उसकी संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होती है। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में सुनील, दयानंद पांडेेय, संजय, अतिशय जैन, सिद्धार्थ जैन, अशोक दुबे, बीना रानी देवी, रीना रहीं।