फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: झांकियों के साथ निकाली राम बरात, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

विज्ञापन
लावड़ - लावड़ में राम बरात का फीता काटकर शुभारंभ करते। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
लावड़। कस्बे में शुक्रवार को रामलीला कमेटी की ओर से राम बरात धूमधाम से निकाली गई। आकर्षक झांकियों से सजी शोभायात्रा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षा कर राम बरात का स्वागत किया। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
विज्ञापन

राम बरात का उद्घाटन रामलीला कमेटी के बाबूराम सैनी ने फीता काटकर किया। इसके बाद बरात रामलीला मैदान से शुरू हुई। शोभायात्रा छोटा बाजार, दौराला-मसूरी मार्ग और सैनी चौराहे से होते हुए चिंदौड़ी रोड स्थित बड़ा शिव मंदिर पहुंची। यहां से राम बरात वापस रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। आकर्षक झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान प्रधान अवधेश मित्तल, अंशुल गुप्ता, मनी अग्रवाल, अनिल शर्मा, मौसम सैनी, प्रवीण बजरंगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें