मेरठ। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 के अभियान के अंतर्गत रैली निकाली। क्षेत्रीय कार्यालय बच्चा पार्क चौराहे तक रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। सभी से देश में फैले भ्रष्टाचार को मिटाने का आह्वान किया गया। रैली का संचालन सतर्कता अधिकारी आशुतोष ने किया। रैली में क्षेत्रीय प्रमुख राणा संग्राम सिंह, उप क्षेत्रीय प्रमुख पंकज मिश्रा, रूपेश कुमार, सचिव रहमान, रजनीश, धीरज, दिव्या, खुशबू, संजीत, करण सिंह, अंकित, पराग गोयल आदि रहे।