फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता को हॉकी, कबड्डी और जिम्नास्टिक के खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी, कबड्डी, टेनिस व जिम्नास्टिक प्रतियोगिता को लेकर शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल हुए। इस दौरान कबड्डी में जिला स्तरीय व हॉकी, जिम्नास्टिक और टेनिस के लिए मंडलीय ट्रॉयल हुए। हॉकी, टेनिस और जिम्नास्टिक टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ में 18 से 20 नवंबर तक होगा। प्रतियोगिता को लेकर शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी के लिए मंडल के ट्रायल हुए। हॉकी की टीम में शामिल होने के लिए मेरठ, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर की महिला खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया।
कुल 40 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया और इनमें 16 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया। इनमें दिया सैनी, तुलसी, खुशी शर्मा, आस्था, रिया, दीपांशी, आराध्या, रितिका, साजिया, आन्या सैनी, प्रंजलि, अक्षरा, ईशिका, अर्पूवा, पूजा, ज्योति रहीं। आरक्षित खिलाड़ियों में प्राची, गुनगुन, निधि और अनुष्का को शामिल किया गया। टीम मैनेजर साक्षी गादियाल रहेंगी। मुख्य चयनकर्ता रजनीश कौशल, तजमुल जैदी, प्रदीप चिन्योटी रहे। टीम 17 को लखनऊ के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


प्रदेश स्तरीय महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 20 से 21 नवंबर तक आगरा में होगी। प्रतियोगिता को लेकर मेरठ समेत अन्य जिलों से कुल 20 महिला खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। जिसमें रेनू सिंह, काव्या, आध्या, आराधना, दृष्टिराज को टीम में शामिल किया गया। इस दौरा कोच निर्मला समेत आदि लोग रहे।
टेनिस प्रतियोगिता 18 से 20 नवंबर तक लखनऊ में होगी। इसे लेकर टेनिस टीम में कनक चौधरी, शताक्षी चौधरी को ट्रायल के बाद चुना गया। इसके साथ ही आगरा में 20 से 22 नवंबर तक होने वाली महिला कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर जिला स्तरीय ट्रायल हुए। इस दौरान 20 खिलाड़ियों ने ट्रायल प्रक्रिया में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें