फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व साक्षरता दिवस पर जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विश्व साक्षरता दिवस पर मंगलवार को दिल्ली-रुड़की बाईपास स्थित वेंकटेश्वरा संस्थान में शिक्षित भारत-विकसित भारत विषय पर एक दिवसीय सेमिनार हुई। यहां सभी ने बालश्रम का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर बालश्रम निषेध की शपथ दिलाई। परिसर में साक्षरता जागरूकता रैली निकालकर देश को फिर से विश्व गुरु बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

समूह के चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरी ने कहा कि आजादी के समय देश की साक्षरता दर मात्र 12.5 फीसदी थी। यह अब बढ़कर 74 फीसदी हो गई है। हालांकि हम विश्व साक्षरता दर 85 फीसदी से बहुत पीछे हैं। विवि के प्रति कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि पिछले एक दशक में सर्वशिक्षा अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिड डे मील, प्रौढ़ शिक्षा जैसी शैक्षिक योजनाओं से साक्षरता दर 61 से बढ़कर 74 फीसदी हो गई है। अब हमें लिंग भेद, भ्रूण हत्या, बालश्रम जैसी कुरीतियों को कड़ाई से पूर्ण प्रतिबंधित कर बच्चों को स्कूल की ओर लेकर जाना होगा। कार्यक्रम को वेंकटेश्वरा समूह के सीईओ डॉ. डीएन राव, कुलपति डॉ. पीके भारती, कुलसचिव प्रो. पीयूष पांडेय, निदेशक एकेडमिक डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। यहां संयुक्त कुलसचिव डॉ. राजेश सिंह, उपनिदेशक दूरस्थ शिक्षा डॉ. अलका सिंह, डॉ. अन्ना ब्राउन, डॉ. प्रेम साहनी, डॉ. रूपेश कुमार, डॉ. स्मृति श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें