आज रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों की लंबी उम्र की कामना कर रक्षा सूत्र बांधेगी। ज्योतिषाचार्य पं. विनोद त्यागी के अनुसार यह पर्व पूर्वोत्तर मुख करके दिन में ही मनाना शुभ रहेगा। उत्तम समय सुबह 7:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक चर लाभ अमृत का चौघड़िया रहेगा।
भद्रा मुक्त उत्तम समय
सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक
मध्यम समय : दोपहर 1:30 से मध्याह्न 3:00 बजे तक
साधारण समय: शाम 6:00 बजे से शाम 6:47 बजे तक
निषेध समय
सुबह 6 बजे से 7:45 बजे तक
दोपहर 12 बजे से 1:29 बजे तक
मध्याह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक क्रोध रोग कारक राहू काल रहेगा। शाम 4:30 बजे से छह बजे तक बहनें रक्षा बंधन बांधने से बचें। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार राखी पर पंचक का कुप्रभाव नहीं है।