मेरठ पब्लिक स्कूल, पल्लवपुरम में बृहस्पतिवार को छात्राओ ने 13 गढ़वाल राइफल्स आर्मी बेस कैंप का
मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल पल्लवपुरम में बृहस्पतिवार को छात्राओं ने 13 गढ़वाल राइफल्स आर्मी बेस कैंप का दौरा किया। छात्राओं ने देश के वीर जवानों की कलाई पर अपने हाथ से बनी राखियां बांधी। विद्यालय की प्रधानाचार्य मुक्ति मिनोचा ने कहा कि हमारे छात्रों के लिए यह अवसर न केवल भावनात्मक रूप से प्रेरणादायक है, बल्कि उन्हें सिखाता है कि देश सेवा सिर्फ सीमा पर ही नहीं, दिलों में सम्मान और समर्थन के रूप में होती है। छात्राओं ने जवानों को राखी के साथ-साथ शुभकामनाएं और स्नेह भरे संदेश भी दिए। संवाद