सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल में बृहस्पतिवार को गोरखपुर में अयोजित सीआईएससीई रीजनल स्केटिंग च
मेरठ। सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल में बृहस्पतिवार को गोरखपुर में हुई सीआईएससीई रीजनल स्केटिंग चैंपियनशिप में विद्यार्थियों ने 20 पदक जीते। इसमें 10 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक जीते। प्रधानाचार्य एडीन ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही स्केटिंग कोच फिरोज फारूखी, स्कूल के पीटीआई कविता पंवार, मात्रिका शर्मा सहित अन्य का आभार जताया। संवाद