महालक्ष्मी डिग्री कालेज की बी. काम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा। (स्त्रोत कालेज) मव
मवाना। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिणामों में महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज के बीकाॅम अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी किया। राखी ने 72.96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान, मोनू कुमार ने 72.58 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा वंशिका शर्मा ने 72.29 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।कॉलेज के चेयरमैन डाॅ. प्रवीन मित्तल ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज निदेशक डाॅ. मोहित यादव ने भी छात्रों की सफलता की सराहना की। कॉलेज रजिस्ट्रार संदीप कुमार ने भी सराहा।