दौराला- अनिल कुमार का फाइल फोटो। दौराला रेलवे स्टेशन पर थे वरिष्ठ स्टेशन मास्टर। स्रोत : परिजन
दौराला। दौराला रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात कंकरखेड़ा के मोहल्ला सतीश चौक निवासी अनिल कुमार (54) का बीमारी के चलते सोमवार को निधन हो गया। अनिल कुमार ने भारतीय रेलवे में 25 साल तक अपनी सेवा दी। उनके निधन की जानकारी मिलने पर दौराला रेलवे स्टेशन के इंचार्ज सनी कुमार, कालेराम, सर्वेश कुमार ने शोक जताया और उनके घर जाकर परिवार को सांत्वना दी।