उन्होंने कहा कि देश को एक बड़े आंदोलन की आवश्यकता है और आंदोलन केवल दिल्ली में ही नहीं होगा। देश के सभी राज्यों में होगा। कहा कि किसानों को समय से गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है, गन्ना एक्ट फेल हुआ है। सरकार को चाहिए कि वे किसानों को प्रधानमंत्री के पायलट प्रोजेक्ट यानी डिजिटल इंडिया से जोड़ने का काम करें, ताकि किसानों को उनका भुगतान समय से हो पाए।
कहा कि हमारे यहां भी श्रीलंका जैसे हालात हो जाएंगे यदि धार्मिक कट्टरपंथी विचारधाराओं पर लगाम नहीं कसी गई तो। बेरोजगारी बढ़ेगी और महंगाई बढ़ेगी। कहा कि एक तरफ तो सरकार पाकिस्तान का विरोध करती है दूसरी तरफ लाहौर का सेंधा नमक क्यों खिलाया जा रहा है।
कहा कि अगिनपथ योजना युवाओं व किसानों को बर्बाद कर देगी। सेवानिवृत्त लोगों को अग्निपथ योजना के विरोध में जाना चाहिए। वहीं बड़ौत में होने वाली रालोद की युवा पंचायत पर उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। इसके बाद राकेश टिकैत शबगा व लुहारी गांव में पहुंचे।