फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Mishra Controversy: राकेश टिकैत का टेनी पर पलटवार, कहा-गुस्सा तो आएगा ही, उसका लड़का एक साल से जेल में है

Tue, 23 Aug 2022 12:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी द्वारा सोमवार को समर्थकों के सामने दिए गए विवादित बयान पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि आदमी को गुस्सा तो आएगा ही क्योंकि उसका बेटा एक साल से जेल में है। बता दें कि अजय मिश्र ने कहा था कि राकेश टिकैत दो कौड़ी का आदमी है।
विज्ञापन
राकेश टिकैत, अजय मिश्र टेनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में संयुक्त किसान मोर्चा के तीन दिवसीय धरने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर विवादित बयान दिया है। टेनी ने राकेश टिकैत को दो कौड़ी का आदमी बताया है। वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस बयान पर राकेश टिकैत ने पलटवार करते हुए चुटकी ली है।

विज्ञापन


राकेश टिकैत ने अजय मिश्र की बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कहा कि आदमी को गुस्सा तो आएगा ही, उसका लड़का पिछले एक साल से जेल में बंद है। उनके घर में भी लड़ाई हो रही है। 

राकेश टिकैत ने कहा कि टेनी के इन्हीं बयानों के कारण उसका बेटा जेल में बंद है। टेनी 120 बी का मुल्जिम है। टिकैत ने कहा कि हमने तो पहले ही दिन कहा था कि जो गलत आदमी हो उस से 21 फीट की दूरी पर चलना चाहिए। हम तो गलत आदमी के नजदीक भी नहीं जाते।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: मौसा की फावड़े से हत्या कर भांजे ने थाने पहुंचकर कबूला जुर्म, रिटायर्ड दरोगा को इसलिए दी खौफनाक मौत

वहीं राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख चौधरी जयंत सिंह भी इस कंट्रोवर्सी में कूद गए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर पर इस मामले का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि केंद्र सरकार के मंत्री, अभद्र बोल से अपनी परवरिश, सोच और कार्यशैली को प्रदर्शित करते हुए।

विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को समर्थकों के सामने केंद्रीय मंत्री टेनी ने कहा कि चाहे जितने राकेश टिकैत यहां आएं। राकेश टिकैत को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं, वो दो कौड़ी का आदमी है। कई बार होता है कि कुत्ते सड़क पर भौंका करते हैं, कई बार गाड़ी के पीछे दौड़ा करते हैं। यह उनका स्वभाव होता है। तो इसके लिए मैं कुछ नहीं कहूंगा।

जिसका जो स्वभाव होता है उसके अनुरूप वह व्यवहार करता है। लेकिन हमारे लोगों का ऐसा स्वभाव नहीं है। राकेश टिकैत की इसी से राजनीति चलती है, इसी से उनकी रोजी रोटी चलती है तो वह चलाएं। समय पर उसका जवाब दिया जाएगा। आप सबकी ताकत की वजह से मैं आप लोगों को निराश नहीं होने दूंगा।

दो कौड़ी के आदमी राकेश टिकैत के बारे में सब जानते हैं, जिसने दो बार चुनाव लड़ा और दोनों बार ही जमानत जब्त हो गई, ऐसा व्यक्ति जब किसी का विरोध करता है तो उसका कोई मतलब नहीं होता और ऐसे व्यक्ति को जवाब देना भी मैं उचित नहीं समझता। कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कोई गलत काम नहीं किया, जिससे दुनिया की कोई ताकत आपको निराश नहीं कर सकती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें