78वें सेना दिवस पर पाइन वार मेमोरियल पर वीर सैनिकों को सेना के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। स्
मेरठ छावनी स्थित आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज में चल रही अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी महासंघ की घुड़सवारी स्पर्धा में बृहस्पतिवार को थ्री-स्टार शॉर्ट शो-जंपिंग स्पर्धा हुई। इसमें घुड़सवार राकेश कुमार ने अपने घोड़े पृथ्वी के साथ सबसे कम 32.8 पैनल्टी लेकर बढ़त बनाई। इसके बाद 35.7 पैनल्टी लेकर दो अन्य घुडसवारों ने बढ़त बनाई। इसमें घुड़सवार नीलकमल राजपाल सिंह अपने घोड़े रॉक व घुड़सवार राजू सिंह अपने घोड़े मविलन के साथ बढ़त पर रहे। इसी तरह से 37.3 पैनल्टी के साथ घुड़सवार प्रदीप कुमार ने घोड़े परिंदा के साथ बढ़त बनाई। इसके अलावा 44.5 पैनल्टी लेकर घुड़सवार अपूर्व दभाड़े ने घोड़े सयाजी के साथ बढ़त ली।
वन-स्टार इंट्रो शो-जंपिंग स्पर्धा में 19 घुडसवारों ने भाग लिया। इस स्पर्धा में सबसे कम 31.5 पैनल्टी लेकर घुड़सवार विनीत सिंह परिहार ने अपने घोड़े अरकान प्लेयर के साथ सबसे आगे बढ़त बनाई। 33.6 पैनल्टी के साथ घुड़सवार पीयूष देशमुख ने घोड़े युधिष्ठिर के साथ बढ़त ली। इसी तरह से घुड़सवार गुरविंदर सिंह ने घोड़े विधुती के साथ 34.7 पैनल्टी लेकर बढ़त बनाई। 36.4 पैनल्टी के साथ घुड़सवार नारायण सिंह अपने घोड़े वेद के साथ बढ़त पर है। 38.4 पैनल्टी लेकर घुड़सवाद अवधेश कुमार ने अपने घोड़े पृथ्वी के साथ बढ़त बनाई।
78वें सेना दिवस पर पाइन वार मेमोरियल पर वीर सैनिकों को सेना के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। स्
78वें सेना दिवस पर पाइन वार मेमोरियल पर वीर सैनिकों को सेना के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। स्