गंगानगर। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रभु मिलन भवन के सौजन्य से गंगानगर स्थित जोनल पार्क में सामूहिक योग कराया गया। सुनीता बहन ने कहा शारीरिक फिटनेस के लिए अभ्यास अच्छी बात है, लेकिन उसे प्राचीन योग मानना पूरी तरह सही नहीं है। भारत का प्राचीन योग तो राजयोग है, जिसे भगवान ने भारत में सिखाया है। इस मौके पर मीनू बहन ने उस राजयोग का अभ्यास कराया। इस मौके पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, पश्चिमी क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, तस्वीर सिंह चपराना सहित विमला, पूनम आदि मौजूद रहे।