फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मौलाना अब्दुल्लाह मुगैसी को राज्य सभा सदस्य और विधायक ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। प्रख्यात इस्लामी विद्वान मौलाना अब्दुल्लाह मुगैसी के इंतकाल के बाद अजराड़ा सहित पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। उनके सुपुर्द-ए-खाक के बाद से ही जामिया इस्लामिया अरबिया गुलजार-ए-हुसैनिया में ताजियत का सिलसिला जारी है। हर दिन दूरदराज से लोग पहुंचकर नम आंखों से मरहूम को खिराज-ए-अकीदत पेश कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को मदरसे का माहौल बेहद गमगीन रहा, जहां अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी, सपा के किठौर से विधायक शाहिद मंजूर, नवाजिश शाहिद एवं आतिर आरिफ मंजूर समेत कई प्रमुख राजनीतिक व सामाजिक हस्तियां अजराड़ा पहुंची। सभी ने मदरसे में मौलाना अब्दुल मालिक से मुलाकात की और मरहूम के लिए दुआ-ए-मगफिरत की। इमरान प्रतापगढ़ी ने गहरे दुख का इजहार करते हुए कहा कि मौलाना मुगैसी जैसी शख्सियतें सदियों में पैदा होती हैं। उन्होंने कहा कि मरहूम ने अपनी पूरी जिंदगी दीन की खिदमत, तालीम के प्रचार-प्रसार और समाज की बेहतरी के लिए वक्फ कर दी, जिसकी भरपाई नामुमकिन है। उन्होंने बताया कि केरल में होने के बावजूद उन्होंने जनाजे का वीडियो और तस्वीरें देखीं, जिनमें हर तबके के लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी। यह इस बात का सबूत है कि मौलाना साहब हर दिल अजीज शख्सियत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य वक्ताओं ने भी मौलाना मुगैसी की इल्मी, दीनी और सामाजिक सेवाओं को याद करते हुए उन्हें एक महान रहनुमा बताया। मरहूम की मगफिरत, बुलंद दर्जात और मुल्क में अमन-चैन के लिए सामूहिक दुआ कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें