फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यरानी 5 फरवरी तक रहेगी रद्द, मेरठ सेक्शन की कई ट्रेनें होंगी प्रभावित, यात्रियों को होगी दिक्कत 

Wed, 26 Dec 2018 11:36 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
express
विज्ञापन

कोहरे के नाम पर रद्द होने वाली उत्तर रेलवे की ट्रेनों की सूची लंबी होती जा रही है। मंगलवार को जहां इसमें राज्यरानी एक्सप्रेस शामिल हो गई, वहीं उज्जैनी एक्सप्रेस का निरस्तीकरण सात दिन और बढ़ा दिया गया। अब राज्यरानी एक्सप्रेस 15 फरवरी 2019 तक और उज्जैनी 14 फरवरी तक निरस्त रहेंगी। मेरठ सेक्शन की इन दोनों ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन


कोहरे के नाम पर उत्तर रेलवे अब तक 100 से ज्यादा गाड़ियों को रद्द कर चुका है। इस सूची में 7 फरवरी तक रद्द की गई उज्जैन से देहरादून के बीच चलने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस (अप-डाउन) को अब सात दिन आगे बढ़ा दिया है। इसके अलावा मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी राज्यरानी एक्सप्रेस को भी 15 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है।

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि कोहरे के असर के चलते ट्रेनें देरी से चल रही हैं। विलंब से चल रही ट्रेनों को रद्द किया गया है। सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि राज्यरानी एक्सप्रेस के 15 फरवरी तक रद्द होने की सूचना मिल गई है। उज्जैनी एक्सप्रेस अब 14 फरवरी तक रद्द रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नौचंदी पर बढ़ेगा बोझ 
नौचंदी एक्सप्रेस में टिकट नहीं मिलने पर लोग राज्यरानी एक्सप्रेस का सहारा लेते हैं। सुबह पांच बजे लखनऊ रवाना होने वाली यह ट्रेन दोपहर एक बजे तक लखनऊ पहुंच जाती है। इस ट्रेन के चलने से नौचंदी एक्सप्रेस पर यात्रियों की निर्भरता कम हुई थी। लेकिन अब इसके रद्द होने से नौचंदी एक्सप्रेस पर यात्रियों का बोझ रहेगा। 

डेढ़ घंटा देरी से गई नौचंदी 
मंगलवार को नौचंदी एक्सप्रेस लखनऊ के लिए डेढ़ घंटा देरी से रवाना हुई। यह जानकारी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने दी। बताया कि मंगलवार को यह ट्रेन आठ घंटा देरी से शाम करीब चार बजे पहुंची थी। ट्रेन की मेंटीनेंस में पांच घंटे से ज्यादा का समय लगता है। इसके चलते इसे प्रस्थान समय से डेढ़ घंटा देरी से रवाना किया जा सका। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें