फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं के खाने में मिले जले चावल तो भड़क गईं राज्य महिला आयोग की सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। नगर के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में अनियमित्ता देख वार्डन पर नाराजगी जाहिर की ।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर राज्य महिला आयोग सदस्य राखी त्यागी ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने विद्यालय में साफ-सफाई को संतोषजनक पाया लेकिन हॉस्टल में रह रही बालिका को दिये जाने वाले भोजन में जले हुए चावल को देखकर उन्होंने स्कूल वार्डन रीना यादव से नाराजगी जाहिर की। उन्होंने व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिये। उन्होंने करीब 15 मिनट विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल स्टाफ में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें